मैनपुरी, अप्रैल 21 -- कस्बा के नेशनल इंटर कॉलेज स्थित जगत नगर तिराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम हुई निवासी श्यामू उर्फ श्याम सिंह के रूप में हुई है। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कानूनी लिखा-पढ़ी और पंचनामा भरने के पश्चात, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...