प्रयागराज, मई 9 -- जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में संगीत विभाग की ओर से कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष प्रो. अशिम मुखर्जी और प्राचार्या प्रो. अशिमा घोष ने गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। प्रो. अशिम मुखर्जी ने कहा कि गुरुदेव साहित्य, संगीत और कला के क्षेत्र में बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने बताया कि टैगोर ने भारत और बांग्लादेश दोनों देशों के राष्ट्रगान की रचना की। छात्राओं ने 'बौड़ो आशा कोरे एशेछी', 'एकला चलो रे' और 'बोरिशो धरा माझे' जैसे रवींद्र संगीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- मानवता और संवेदना के महान प्रतीक थे टैगोर डॉ. अंकिता चतुर्वेदी ने 'पागला हावा बादल दिने' की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नम्रता देब ने किया।एंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.