मिर्जापुर, मार्च 22 -- विन्ध्याचल । वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन रविवार को तीनों लोकों से न्यारी मां विंध्यवासिनी के कुष्मांडा स्वरूप के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी l मंदिर जाने के सभी रास्ते मंगला आरती से पहले ही भर से गईं थी l जय मां विंध्यवासिनी, जय मां पहाड़ा वाली के जय करों से पुरा विंध्य क्षेत्र गूंजता रहा l रविवार का अवकाश होने की वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा भक्तों की भीड़ अधिक रहा l इससे पहले गंगा घाटों पर स्नान करने के बाद विंध्य की गलियों की माला फूल, चुनरी, नारियल आदि प्रसाद लेकर मंदिर जाने वाले लाइन में कतारबद्ध खड़े हो गए l बारी से कोई गर्भगृह, तो किसी ने झांकी से मां की अद्भुत रूप की छटा का दर्शन कर मातारानी का आशीर्वाद लिया l भक्तों की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रही l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.