जगतवीर हत्याकांड के विरोध में निकाला मशाल जुलूस
मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी स्मृति भवन से सोमवार की शाम जगतवीर राय हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व राजद नेता प्रभात किरण ने किया। सैकड़ों की संख्या में शामिल लोगों ने गायघाट पुराने चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पार्क तक नारेबाजी करते हुए मार्च किया। प्रभात किरण ने कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि घटना के सात दिन बीत जाने के बावजूद आरोपित थानेदार राजा सिंह पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.