जगतवीर हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो होगा आंदोलन : तेजस्वी
मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- गायघाट,एक संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए की सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पहले अपराधी बेलगाम थे और अब पुलिस भी मनमानी पर उतर आई है। कहा कि जगतवीर राय की मौत को आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंताजनक है। चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन के साथ जिला बंद कराया जाएगा। वे बुधवार को चोरनियां में मृतक जगतवीर राय के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मामले में किसी तरह की लीपापोती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपित दारोगा किसी भी हाल में नहीं बच सकेंगे। छापेमारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.