मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- गायघाट, एक संवाददाता। चोरनियां में शनिवार को वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने जगतवीर राय के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना की जानकारी ली। बताया कि सूबे की पुलिस का काम सिर्फ पैसों की उगाही का रह गया है। सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही है। उन्होंने कहा कि घटना के काफी दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई धीमी गति से हो रही है, जो प्रशासन द्वारा आरोपित को बचाने की ओर इशारा कर रहा है। कहा कि न्याय के लिए लड़ाई शुरू किये हैं, जिसे अंजाम तक पहुंचायेंगे। आरोपित की जल्दी गिरफ्तारी नहीं हुई तो जिला बंद कराया जायेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक निरंजन राय, पूर्व जिला पार्षद फूलबाबू राय, पूर्व मुखिया मनोज सहनी, पैक्स अध्यक्ष सुनील राय, अरविंद राय, रोशन सिंह व शिवकिशोर राय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.