मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- गायघाट, एक संवाददाता। चोरनियां में गुरुवार को मृत जगतवीर राय के परिजन से मिलने जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। उन्होंने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज की स्थिति कायम है। अपराधियों के साथ पुलिस भी आम लोगों को निशाना बना रही है। चोरनियां गांव में पुलिस गोली से एक निर्दोष व्यक्ति की मौत हुई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। जनसुराज नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि न्याय की लड़ाई में वे पीड़ित परिवार के साथ हैं। इस मौके पर पार्टी नेता अविनाश तिरंगा, रेणु पासवान, सकलदेव सहनी, वीरेंद्र राय, ठाकुर हरिकिशोर सिंह, इंद्रभूषण सिंह अशोक, तेजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.