रायबरेली, मार्च 25 -- डलमऊ रोड जाम में पुलिस से धक्का मुक्का करना ग्रामीणों को महंगा पड़ा हल्का दरोगा अमन की तहरीर पर 23 नामजद समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। थाना क्षेत्र छिछौरा मजरेअलावलपुर गांव निवासी सुरेश कुमार (45) पुत्र अयोध्या प्रसाद की 20 मार्च को दिल का दौरा पड़ने पर मौत हो गई थी। परिजनों ने बैंक और सूदखोरों पर खाते से साढ़े पांच लाख रुपये निकालने और दबाव बनाने का आरोप लगाकर जगतपुर डलमऊ रोड जाम किया था। जिसमें इससे धक्का मुक्की पुलिस की गई थी। हल्का दरोगा अमन कुमार की तहरीर पर 23 नाम नामजद डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह जानकारी थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.