काशीपुर, जनवरी 23 -- जसपुर। राउप्रावि जगतपुर पट्टी में बीते गुरुवार को आयोजित सीआरसी स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़, नींबू दौड़, लोक नृत्य, लोक गायन, नाटक, रैम्प वॉक, टीएलएम विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें सीआरसी अहमदनगर के सभी स्कूलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलदीप कुमार, लवी चौधरी ने किया। इस दौरान अमित चौहान, संदीप कुमार, विजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, काजल रानी, कंचन, मनीषा समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...