कन्नौज, मई 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगतपुर में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 14 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई। शिविर में पहुंचे किसानों ने रजिस्ट्रेशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। कई किसानों ने खतौनी में त्रुटियां, नाम संशोधन तथा भूमि विवरण अपडेट न होने जैसी समस्याएं बताईं। किसानों की समस्याएं सुनने के बाद खंड विकास अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ दीपांकर आर्य ने लेखपाल को खतौनी परिवर्तन से संबंधित मामलों...