जगतपुर के 40 गांव में रात भर गुल रही बिजली
रायबरेली, मई 12 -- रायबरेली, संवाददाता। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जहां सूरज की तपिश से लोग बेहाल हो उठे हैं। वहीं दूसरी ओर शहर से लेकर देहात तक अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार मचा है। बिजली व्यवस्था के हालात ये हैं कि शहरों में जहां महज 10 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है, वहीं देहात क्षेत्र में सिर्फ सात से आठ घंटे बिजली मिल पा रही है। ऐसे में चिलचिलाती धूप और उमस से लोग बेहाल हैं। दरअसल, पिछले सप्ताह रुक-रुककर आ रही आंधी से जहां बिजली पोल समेत तमाम पेड़ धराशायी हो गए। वहीं बारिश और ओलावृष्टि से मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन बीते तीन दिनों से मौसम के तेवर फिर बदले और सूरज की तपिश के साथ भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया। इस बीच बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की परेशानी को दुगना कर दिया। इसके चलते भीषण गर्मी में घर और बाहर कहीं भी लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.