भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर। परबत्ता के जगतपुर के रहने वाले 29 साल के युवक करण कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। मायागंज स्थित अस्पताल में मृतक के पिता विनय कुमार यादव ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि दो मार्च की सुबह उनका बेटा खेत में पटवन के दौरान पाइप समेटने में गिर पड़ा था। खेत के निचले हिस्से में वनसूअर के डर से करंट दौड़ाया गया था। वहीं पर तार से सटने पर करण को करंट लग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.