लखीसराय, अगस्त 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी शारदीय नवरात्र 2025 को लेकर लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा स्थान पर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई है। जन्माष्टमी के दिन मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और आरती के साथ दुर्गा प्रतिमा निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत समिति के सदस्यों ने घर-घर जाकर चंदा संग्रह और सहयोग राशि लेने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। श्री जगतजननी दुर्गा समिति पुरानी बाजार, लखीसराय ने इस बार के शारदीय दुर्गा पूजन (संवत 2082) का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार 22 सितंबर सोमवार को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा पर कलश स्थापना, ध्वजारोपण और शैलपुत्री माता पूजन के साथ नवरात्र की शुरुआत होगी। 23 से 27 सितंबर तक मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाएगी। 28 सितंबर (षष्ठी) को कात्यायनी माता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.