फतेहपुर, मार्च 14 -- बिंदकी। बिंदकी कस्बे के तहसील गेट के समीप कानपुर बांदा मार्ग काशी के सुमेरु पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज का फूल माला पहनकर तथा शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज काशी से खजुहा ब्लाक स्थित बिदौर गांव के सिद्ध पीठ दंडी स्वामी सती धाम आश्रम में चल रहे रुद्र महायज्ञ राम कथा में शामिल होने जा रहे थे। लोगों को जानकारी हुई तो एकत्रित हो कर जगतगुरु शंकराचार्य का स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर एडवोकेट सुनील तिवारी रघुनाथ शुक्ला देवराज शुक्ला सौरभ बाजपेई राजेश तिवारी रजत गुप्ता अंकित गुप्ता विभु शुक्ला ओम जी शुक्ला अंशुल शुभम अनिल तिवारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.