एटा, अप्रैल 14 -- जगतगुरु भद्राचार्य पर युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। जानकारी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में दरोगा ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। थाना अवागढ़ में तैनात दरोगा भीम सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अवागढ़ निवासी ओमराणा ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर ली। सोशल मीडिया पर आरोपी ने जगतगुरु भद्राचार्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। टिप्पणी वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने विरोध जताया। मामले में शिकायत पुलिस से की गई। जानकारी करने के बाद दरोगा ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री को लेकर की आपत्तिजनक पोस्ट, रिपोर्ट दर्ज एसएचओ अवागढ़ अखिलेश दीक्षित का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.