मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, वसं। ऑल इंडिया रविदास जागरण महासभा के अध्यक्ष उमेश कुमार राम ने पूर्व उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम को भारतरत्न देने की मांग सोमवार को की। इसको लेकर उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भी भेजा। इसमें उन्होंने जगजीवन राम की स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया है। उनको कुशल प्रशासक बताते हुए 1971 के युद्ध में बतौर रक्षा मंत्री भारत के विजय का प्रमुख रणनीतिकार भी कहा। कृषि मंत्री रहते हुए देश में हरित क्रांति का अगुआ बताया। समाजसेवा में उनके योगदान को देखते हुए भारतरत्न देने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.