जगजीवन नगर मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
धनबाद, जून 27 -- राष्ट्रीय महादलित एकता संघ, केंद्रीय कमेटी धनबाद की ओर से पुलिस लाइन क्लब जगजीवन नगर मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता की शुक्रवार से शुरुआत की गई। इसमें 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं जनता मजदूर संघ के महामंत्री गुड्डू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महादलित एकता संघ के संस्थापक अविनाश हाड़ी, देवा बासफोर, सोनू हाड़ी, बिरजू बासफोर, हिमांशु कुमार आदि उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि खेल आपसी भाईचारा, अनुशासन और सामाजिक एकता को मजबूत करता है तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.