धनबाद, मई 4 -- धनबाद। सरायढेला जगजीवन नगर में बीसीसीएल क्वार्टर से चोरों ने 30 हजार रुपए नकद, मोबाइल सहित एक लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली। मामले की शिकायत भुक्तभोगी गृहस्वामी संजय कुमार गुप्ता ने सरायढेला थाना में की है। संजय की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना 27 अप्रैल की देर रात दो से चार बजे के बीच की है। संजय ने बताया कि बालकोनी के रास्ते चोर उनके घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। नकद और मोबाइल के अलावा क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड और ब्लैंक चेक भी चोर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...