जगजीवन कॉलेज के हिंदी विभाग की नई विभागाध्यक्ष बनीं डॉ. संगीता
गया, जुलाई 8 -- जगजीवन कॉलेज के हिंदी विभाग की नई विभागाध्यक्ष के रूप में प्रो. डॉ. संगीता कुमारी ने पदभार संभाला। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मो. अयूब और प्रो. प्रदीप कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इससे पहले विभागाध्यक्ष का दायित्व प्रो. प्रदीप कुमार निभा रहे थे। डॉ. संगीता के विभागाध्यक्ष बनने पर शिक्षकों, कर्मियों और छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता नियमित कक्षाएं संचालित करना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना होगा। कार्यक्रम में डॉ. अनुरानी, डॉ. राजीव रंजन और निरुपमा कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.