कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर देहात, संवाददाता । अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जगजीवनपुर के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रजबहे में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसको रजबहे से निकलवा कर मेडिकल कालेज भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। माती रोड अकबरपुर निवासी चौबीस वर्षीय लखन शर्मा पुत्र देवकी नंदन शुक्रवार को किसी काम से कार लेकर मिलकिया गया था। देर रात वह वापस अपने घर आ रहा था। रास्ते में जगजीवनपुर के पास उसकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रजबहे में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार लखन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसको राजबहे से बाहर...