लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता शहर के संगीत प्रेमियों ने रविवार को अद्भुत कलात्मक शाम का दीदार किया। कागज़ की कश्ती-जगजीत सिंह का एक म्यूज़िकल पोर्ट्रेट का मंचन जयपुरिया इंस्टीट्यूट के प्रेक्षागृह में हुआ। राजीव प्रधान प्रोडक्शन्स की ओर से सजी इस शाम ने जगजीत सिंह की यादों को ताजा कर दिया।कार्यक्रम की शुरुआत तुम को देखा तो ये ख्याल आया से हुई। इसके बाद कथा ने डॉ. सुधांशु मणि की गूंजती हुई आवाज में अपनी रवानी पाई, जिनका सधा हुआ और असरदार बयान डॉ. प्रभा श्रीवास्तव की मधुर, संतुलित और सुरबद्ध गायकी के साथ खूबसूरती से घुलता चला गया। उनके साथ एक माहिर संगतकारों की टोली थी, जिसमें तबले पर नितीश, सारंगी पर जीशान, सिंथेसाइज़र पर रिंकू, गिटार पर राकेश आर्य और परकशंस पर दीपक ने अपनी कला का पूरा रंग भरा। इसके बाद डॉ. प्रभा श्रीवास्तव ने ...