हरिद्वार, मई 22 -- हरिद्वार, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच जगजीतपुर क्षेत्र की करीब 10 हजार आबादी पिछले तीन दिनों से बिजली और पानी के गंभीर संकट से जूझ रही है। हालात इतने खराब हो गए कि लोगों को पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। नाराज क्षेत्रवासियों का गुस्सा गुरुवार देर रात फूट पड़ा और विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में लोगों ने गुरुकुल बिजलीघर पर जमकर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने देहरादून-दिल्ली हाईवे पर जाम लगाकर प्रशासन और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की। ऊर्जा निगम ने बुधवार से क्षेत्र में विभाजित विद्युत लाइन सराय निर्माण कार्य शुरू किया था। मरम्मत और निर्माण कार्य के चलते प्रतिदिन करीब सात घंटे बिजली कटौती की गई। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बिजली कटौती से भड़के लोगों ने किया हाईवे जाम हालांकि, निगम की ओर से शाम पांच बजे से सुबह 10 ...