हरिद्वार, मार्च 24 -- हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में हाथियों के पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात चार हाथी रिहायशी इलाके में प्रवेश कर गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। रात के समय हाथियों को सड़कों पर घूमता देख लोग सहम गए। सूचना मिलने पर वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ा। दो दिन पहले भी जगजीतपुर में एक दांत वाला हाथी घुस आया था, जिसने एक गली में लगी तारबाड़ तोड़ दी थी। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से लोग भयग्रस्त हैं और उन्होंने वन विभाग से हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल में खदेड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.