मधुबनी, अप्रैल 11 -- भरत प्रसाद लौकही। खुटौना थाना के बाधा कुसमार गांव के गोट टोल निवासी कामेश्वर राम 55 वर्ष की इलाज के क्रम में मौत हो गई। यह जानकारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें वह जख्मी हो गया था। उसे खुटौना सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मधुबनी रेफर किया गया था। वहां से उसे पीएमसीएच रेफर किया गया,जहां उसका इलाज चल रहा था। बतादें कि इस मामले में मृतक के पुत्र सुरेश कुमार राम के बयान पर 11 लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। इधर मृत्यु की खबर मिलते हीं सभी अभियुक्त घर से फरार हो चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कांड में संलप्ति सभी अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...