उन्नाव, मार्च 19 -- मोहान। हसनगंज तहसील क्षेत्र के बसोखा गांव की रहने वाली ममता पत्नी राम प्रकाश ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सड़क हादसे की जानकारी दी है। बताया गया कि 17 मार्च की शाम उनके पति बाइक से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर एक ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मियागंज की ओर भाग निकला। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन घायल को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं। पीड़िता ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.