उन्नाव, मार्च 1 -- सफीपुर। फतेहपुर गांव के पास शनिवार शाम मुख्य मार्ग किनारे घायल अवस्था में मिले युवक की जिला अस्पताल में इलाज दौरान देर रात मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर कोतवाली के सिविल लाइंस निवासी संतोष गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि शनिवार शाम थाना प्रभारी सुब्रत नारायण ब्रम्हना गांव से वापस आ रहे थे। तभी फतेहपुर गांव समीप सड़क किनारे युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे सफीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां शनिवार देर रात उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक संतोष के कपड़ों में कोई पहचान पत्र न मिलने पर पुलिस ने शव मच्र्युरी में रखवा दिया और सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। तब सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल ल...