मोतिहारी, मार्च 9 -- संग्रामपुर। बरियरिया टोला राजपुर पंचायत वार्ड तीन जलहा गांव के जख्मी युवक की मौत इलाज के दौरन हो गई। मृतक युवक उमेश महतो (25) चंद्रिका महतो का पुत्र था। परिजन दिनेश महतो ,सूरज महतो ने बताया कि उमेश हरियाणा राज्य के पानीपत में विगत चार मार्च को ढलाई कार्य के दौरान गिरने से जख्मी हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी। मौत की जानकारी होते ही परिजन का रो रो कर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.