जख्मी महिला की प्रयागराज में उपचार के दौरान मौत
मिर्जापुर, मई 31 -- ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में छत से गिरकर जख्मी महिला की उपचार के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। वह आंधी-पानी के दौरान छत से गिर गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव निवासी किसान राम नारायण सरोज की पत्नी 48 वर्षीय गीता देवी गुरुवार रात अपने पक्के मकान की छत पर सो रही थीं। इसी बीच देर रात अचानक आई आंधी से उनकी नींद खुली। आंधी पानी से बचने के लिए वह छत से नीचे उतरने के लिए सीढ़ी के पास पहुंचीं, तभी तेज हवा के झोंके से वह छत से नीचे गिर गईं। यह भी पढ़ें- आंधी में छत से गिरी महिला की उपचार के दौरान मौत घटना में गीता गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें हलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.