उन्नाव, मार्च 17 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर मार्ग पर सप्ताहभर पहले दो बाइकों की भिड़ंत में घायल दम्पति में महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। कन्नौज थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के हंसपुरवा गांव के रहने वाले कमलेश 11 मार्च को अपनी 23 वर्षीय पत्नी प्रीति केसाथ बाइक से बांगरमऊ से कन्नौज जा रहा था। रास्ते में बांगरमऊ बिल्हौर मार्ग पर पीछे से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को बांगरमऊ सीएचसी से रेफर कर दिया गया था। कानपुर में इलाज दौरान सोमवार रात प्रीति की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि महिला की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर आगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.