दरभंगा, मई 4 -- विकास कुमार,कमतौल। जाले-कमतौल पथ पर लगनमा पुल के पास सड़क दुर्घटना में घायल 55 वर्षीया सुनीता देवी की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। हादसा गत 30 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे हुआ था, जब पिकअप वैन ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद घायल महिला को जाले सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच और फिर पटना रेफर किया गया। दो मई की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। रविवार को पटना में पोस्टमार्टम के बाद शव को जाले लाया जाएगा। मृतका जाले वार्ड 25 की निवासी थी। यह भी पढ़ें- जख्मी महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत मृतका के पुत्र पवन कुमार ने बताया कि गंभीर हालत के कारण उनकी मां को लगातार रेफर किया गया, लेकिन अंतत: उनकी जान नहीं बच सकी। कमतौल पुलिस ने घटना के बाद वाहन को जब्त कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.