जख्मी दंतेल हाथी की चौकसी और सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश
लातेहार, जून 9 -- बेतला, प्रतिनिधि। रेंजर उमेश कुमार दूबे ने अपने अधीनस्थ वनकर्मियों को पार्क के इर्द-गिर्द घूमते जख्मी दंतेल हाथी की सुरक्षा और चौकसी बरतने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इसमें किसी भी तरह की कोताही या लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मालूम हो कि बेतला-छिपादोहर से गुजरते कई लोगों ने उक्त दंतेल हाथी को जख्मी हालत में लंगड़ाते हुए असहज गति से रोड पार करते देखे जाने की सूचना रेंजर को दी थी। इधर वनपाल सह कॉम्प्लेक्स प्रभारी संतोष सिंह ने उक्त जख्मी हाथी का विभागीय पशु चिकित्सक डॉ सुनिल और पुरुषोत्तम कुमार द्वारा नियमित रूप से ईलाज कराए जाने की बात बताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.