सहरसा, मई 31 -- सहरसा, नगर संवाददाता। विगत दिनों बेंगहा बायपास रोड में जिला कला संस्कृति पदाधिकारी की गाड़ी से जख्मी हुए ई रिक्शा चालक गोविंद कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। शहर के पुरब बाजार स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती युवक के शरीर आधा हिस्सा(कमर से नीचे) काम करना बंद कर दिया है। मामले में पीड़ित ने फर्द बयान देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने ई रिक्शा से नयाबाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान जिला कला संस्कृति पदाधिकारी का नेम प्लेट लगा बीआर 19 वाय 2709 स्कार्पियो गाड़ी और गाड़ी मे सवार कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा अपने चालक के साथ विपरित दिशा में आ रही थी। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल स्कार्पियो वाहन चालक तेजी से लापरवाही साथ गाड़ी चलाते हुए मेरी ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दिया...