मिर्जापुर, मार्च 7 -- मिर्जापुर। चाकू के हमले से जख्मी गर्भवती को ठेले पर लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे परिजनों ने प्रदर्शन किया। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। उधर, पुलिस का कहना है कि गुरुवार को तीन नामजद समेत अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी मोहल्ला निवासी राजेंद्र की पुत्री 25 वर्षीय रानी पत्नी रामबाबू का ससुराल चुनार के बाराडीह गांव में हैं। वह गर्भवती है। होली पर मायके आई थी। राजेंद्र का आरोप है कि चार मार्च की शाम विपक्षी घर में घुस आए और गाली गलौज देते हुए मारपीट करने लगे। विपक्षियों ने लाठी-डंडे और चाकू से हमला किया। चाकू के वार से बेटी रानी, 35 वर्षीय विनोद और 25 वर्षीय विशाल जख्मी हो गए। मारपीट और हमला करने के बाद विपक्षी मौके से भाग निकले। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.