चाईबासा, मार्च 26 -- चाईबासा। मंझारी थाना अंतर्गत भागा बिल्ला गांव निवासी 56 वर्षीय मंगल सिंह बिरूवा की बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाने के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की रात में वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए था। बाजार से स्कूटी से गांव लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार ने पीछे से धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होंगे। उसे घटनास्थल से उठाकर चाईबासा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सक ने उसे बुधवार को जमशेदपुर के लिए रेफर कर दिया था। जमशेदपुर ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव को वापस दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...