जखेड़ी के सार्वजनिक शौचालय में लटक रहा ताला
हमीरपुर, मार्च 28 -- राठ। लाखों की लागत से बनाया गया सार्वजनिक शौचालय रखरखाव के अभाव में बदहाल हो चुका है। शौचालय पर ताले लटके हैं। शासन की योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। यहां पर पानी की टंकी लगाई गई है, लेकिन शौचालय में पानी का कनेक्शन भी नहीं किया गया है। क्षेत्र के जखेड़ी गांव में दो साल पहले सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। जिसका लाभ ग्रामीणों को आज तक नहीं मिल सका। बदहाल स्थिति में पड़े शौचालय में पानी का कनेक्शन आज तक नहीं हो सका। जबकि पानी की टंकी भवन की छत पर रखी हुई है। नवीन भवन में दरारें आ गई है। रखरखाव के अभाव पर शौचालय में कूड़ा, करकट और गंदगी भरी हुई है। बताया जाता है कि शौचालय निर्माण के बाद सफाई कर्मी भी कभी कभार आता है। गांव के रमेशचंद्र, मनोज कुमार, वृंदावन, अयोध्या प्रसाद, सुरेश आदि ग्रामीणों का आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.