भागलपुर, अप्रैल 28 -- कजरैली संवाददाता: हाजीपुर पंचायत के बंधाव गांव के दुदंबा पुल के पास जखबाबा स्थान अखंड संकीर्तन आयोजित किया गया है। चौबीस घंटे तक चलने वाला यह संकीर्तन मंगलवार को समाप्त होगा। गांव में धार्मिक आयोजन से माहौल भक्तिमय हो गया है। मौके पर आयोजन समिति के सुभाष कुमार, विपीन कुमार, अमृत कुमार, लखन गोस्वामी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...