जखनिया में निकाली महिला आक्रोश रैली
गाजीपुर, मई 2 -- जखनिया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन बिल के विरोध को लेकर आक्रोश रैली निकाली। मंडल अध्यक्ष मृदुला पांडेय के नेतृत्व में रैली जखनिया स्टेशन से चौजा तिराहे तक पहुंची, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया। मृदुला पांडेय ने कहा कि भाजपा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष के विरोध के चलते यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने विपक्षी दलों पर परिवारवाद और महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। अनीता चौहान ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगी।प्रमोद वर्मा ने इसे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा ने विपक्ष का पुतला फूंका रैली में गुड़िया देवी, मालती देवी, शील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.