गाजीपुर, मार्च 6 -- जखनिया। स्थानीय ब्लाक के गौरा खास की रहने वाली प्रियंका चौधरी को यूपीएससी की परीक्षा में 79वां रैंक प्राप्त हुआ है। कड़ी मेहनत के कारण पहले अटेम्पट में इन्होंने परीक्षा पास की है। प्रियंका चौधरी मूल रूप से जमानिया तहसील के औरंगाबाद गांव की रहने वाली है लेकिन पिछले 25 वर्षों से जखनिया के गौरा खास गांव में रहती हैं। इनके पिता मीरा राम जखनिया तहसील में सहायक अनुसेवक हैं। बहुत दिनों तक पिता ने एसडीएम की गाड़ी चलाई है। प्रियंका चौधरी ने सर्वोदय इंटर कॉलेज से 10वीं तक की पढ़ाई की। इंटर शहीद इंटर कॉलेज से किया। इसके बाद वाराणसी के बीएचयू से बीएससी, एमएससी, बीएड करने के बाद फिजिक्स से पीएचडी कर रही हैं। इसी दौरान बीते दिसम्बर महीने में इनका चयन जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर हो गया। वर्तमान में यह प्रयागराज में तैनात है। पिता ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.