पटना, मार्च 10 -- जक्कनपुर इलाके में एक महिला को जमीन देने के नाम पर 54 लाख की ठगी करने वाले को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित महिला ने वर्ष 2022 में जमीन लेने के लिए आरोपित को पैसा दिया था। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच की तो आरोप सही पाया गया। मामले में आरोपित रंजन गुप्ता को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गया की सोहानी कुमारी ने जक्कनपुर में जमीन लेने के लिए प्रोपर्टी डीलर राजन गुप्ता को कई किस्त में 54 लाख दिये। महिला को 1571 वर्गफीट जमीन देने के लिए राजन ने सितंबर 2022 में बयाना लिया था। महिला ने उसे चार किस्त में पहले 45 लाख दिया। आरोप है कि उसने महिला को जिस जमीन को दिखाकर पैसा लिया था उसे दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। इसकी जानकारी उसे नहीं दी। महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.