अलीगढ़, अप्रैल 5 -- अलीगढ़। नगर निगम की टीम ने रविवार को जकरिया मार्केट में सड़क पर लगे कांग्रेस नेता आगा युनूस का बोर्ड उखाड़ दिया। बोर्ड उखाड़े जाने के दौरान मौजूद आगा युनूस ने कहा का जकरिया मार्केट की सड़क में भ्रष्टाचार का मामला उठाया तो उनका बोर्ड उखाड़ दिया गया। नगर निगम सरासर गलत कर रहा है। जबकि नगर निगम का तर्क था कि बोर्ड सड़क पर लगा हुआ जो अतिक्रमण की श्रेणी में आता है। कांग्रेस नेता का आरोप है कि बोर्ड से यातायात प्रभावित नहीं था, लेकिन जानबूझकर नगर निगम ने बोर्ड को उखाड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.