जअपा की बैठक बूथ मजबूती और एकजुटता पर जोर
बदायूं, मई 11 -- नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर जन अधिकार पार्टी की मासिक बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि बरेली मंडल अध्यक्षअवधेश कुमार शाक्य, मंडल उपाध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य और मंडल सचिव राजेश कुमार शाक्य का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अवधेश शाक्य ने आगामी चुनावों हेतु शीघ्र बूथ कमेटी गठन के निर्देश दिए। जयप्रकाश मौर्य ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर रिपोर्ट सौंपने को कहा। राजेश कुमार शाक्य ने जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी का मंत्र देते हुए समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। तहसील प्रभारी गणेशचंद्र शाक्य, अजय कुमार शाक्य, हीरालाल शाक्य, विनोद शाक्य, श्री राम, धर्मेंद्र, सर्वेंद्र, प्रमोद, धीर सिंह, राजू, दिलीप, राजेश, सत्येंद्र, गौरव और रामावतार शाक्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मंडल की सांगठनिक बैठक प्रत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.