जंसा थाना क्षेत्र के महंगीपुर गांव में सोमवार सुबह महिला का शव उसके कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई।
वाराणसी, जून 23 -- सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के महंगीपुर गांव में सोमवार सुबह महिला का शव उसके कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। महंगीपुर गांव निवासी पूनम सोमवार सुबह बकरी चराकर लौटी थीं। उस समय उनके पति रवि अपनी परचून की दुकान पर थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। बताया जाता है कि कुछ समय बाद जब परिजन कमरे के अंदर पहुंचे तो पूनम का शव कमरे में पड़ा मिला। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बावजूद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- विवाह के 45 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, पेज 5 लीड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.