रांची, मई 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने स्पष्ट किया कि नई कमेटी कोई जंबोजेट नहीं है, बल्कि यह संतुलित प्रतिनिधित्व वाली एक ऐसी कमेटी है, जो जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती बनाने, कांग्रेस के नीति-सिद्धांतों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में मिल का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हर लोकसभा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए आठ से 10 पदाधिकारियों की एक विशेष संसदीय क्षेत्र कार्यकारिणी टीम तैनात की है। वर्तमान में पूरी कमेटी में 222 पदाधिकारी हैं, जिनमें से 206 लोगों को भौगोलिक और कार्यात्मक तौर पर फील्ड की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है और वे सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- धनंजय सिंह सारठ विधानसभा के कांग्रेस प्रभारी नियुक्त इसमें एक कोषाध्यक्ष, 16 उपाध्यक्ष, ...