बिजनौर, अप्रैल 6 -- नहटौर। बिजली के खंभे पर जंफर जोड़ते समय संविदा लाइनमैन करंट से झुलस गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। रविवार दोपहर ग्राम बसावनपुर निवासी 37 वर्षीय चेतन पुत्र राजेश नहटौर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। कोतवाली रोड पर ब्लॉक कार्यालय के पास विद्युत पोल पर जंफर जोड़ रहा था। इस दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे साथी कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उचित उपचार हेतु बिजनौर के लिए रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...