हाजीपुर, अप्रैल 2 -- जंदाहा । संवाद सूत्र जंदाहा थाना क्षेत्र के गराहीं पंचायत में हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से एक निजी मिस्त्री की मौत बुधवार को घटनास्थल पर ही हो गई। घटना बुधवार की अपराह्न उस वक्त हुई जव गराहीं गांव में 11000 लाइन में 25 केवी के ट्रांसफर के तार को जोड़े जाने का काम चल रहा था। बहंसी पंचायत के कादीलपुर गांव निवासी निजी बिजली मिस्त्री शेखन सिंह का 28 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार सिंह लाइनमैन हेमंत सिंह के अधीन काम कर रहा था। हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक की पोल पर ही मौत हो गई और उसका शव पोल पर झूल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए उठाने नहीं दिया। समाचार लिखे जाने तक शव दरवाजे पर ही पड़ा था। परिजन उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े थे। घटना के संबंध में बताया गया है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.