हाजीपुर, अप्रैल 1 -- जंदाहा। संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव स्थित एक घर से रात्रि में घर में घुसकर चोर द्वारा भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में रोहुआ निवासी दिनेश्वर राय के पुत्र चंदन कुमार ने जंदाहा थाना के सलहा निवासी शत्रुघ्न राय के पुत्र विवेक कुमार एवं अपने नाना के घर रसलपुर में रह रहे कुणाल कुमार के विरुद्ध नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि बीते रविवार की देर रात्रि उनके घर में घुसकर तीन कमरा का ताला तोड़कर कमरा में रखे गए बक्सा एवं अटैची में रखे गए करीब 20 लाख के सोने चांदी के जेवरात एवं 54 हजार 200 नगद चोरी कर लिया गया। बताया गया है कि सुबह करीब 4 बजे जब उनके पिता छत से उठकर नीचे मवेशी को खिलने आए तो देखा कि उनके घर के तीन कमरा का ताला टूटा हुआ है। उनके द्वारा आवाज दिए जाने पर ...