बिजनौर, मार्च 2 -- बिजनौर। शहर कोतवाली के गांव जंदरपुर में सोमवार को शिया समुदाय के लोगों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर गहरा शोक जताते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। समुदाय के महिला-पुरुष जौहर की नमाज के बाद एकत्र हुए और गांव में जुलूस निकालकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। सोमवार को दोपहर प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में खामेनेई की तस्वीरें लेकर अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि खामेनेई विश्व शिया समुदाय के लिए एक मार्गदर्शक और धार्मिक नेता थे, जिनकी मृत्यु से पूरे समुदाय में गम और गुस्से का माहौल है। जुलूस गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.