रुद्रपुर, मई 29 -- सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की जंतु विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. कमला उपाध्याय ने बताया कि बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर नियमित एवं बैक जंतु विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा एक जून को प्रातः 9:30 बजे से जंतु विज्ञान विभाग में आयोजित की जाएगी। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...