नई दिल्ली, जुलाई 30 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता जंतर-मंतर पर हुए हंगामें एवं पुलिस पर हमला करने को लेकर दर्ज की गई 13 एफआईआर में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। यह जानकारी गुरुवार को दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने दी। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल की मंजूरी से यह निर्णय लिया गया है। लेकिन हिंसा और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में शामिल छात्रों पर ना हो कठोर कार्रवाई, दिल्ली पुलिस को रेखा सरकार का निर्देशसरकार का बयान दिल्ली के गृह मंत्री अशीष सूद ने कहा कि भारत सरकार पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि केवल प्रदर्शन में शामिल होने के आधार पर किसी छात्र के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा। लेकिन यह राहत उन लोगों पर लागू नहीं ह...