नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Delhi Jantar Mantar: दिल्ली का जंतर-मंतर एक ऐसी जगह है जो कि बीते कुछ महीनों में लगातार चर्चा में है। जंतर-मंतर भारत के 'लोकतंत्र का मंदिर' कहे जाने वाले संसद के एकदम नजदीक है। जंतर-मंतर अब धरना और प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल नहीं रहेगा। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से ये फैसला लिया है। दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा फैसला लेते हुए जंतर-मंतर को डिनोटिफाई कर तीन नई जगहें निर्धारित की हैं। ये तीन जगहें रामलीला मैदान, बुराडी मैदान और सीबीडी ग्राउंड हैं। तीनों ही जगह संसद से काफी दूर हैं। आइए जानते हैं तीनों जगहें संसद और जंतर-मंतर से कितनी दूरी पर हैं। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर प्रोटेस्ट; तो खंडपीठ में जाएं; युवा कांग्रेस की इस दलील पर HC सख्तरामलीला मैदान तीनों जगहों में से रामलीला मैदान सबसे पास है। यह सेंट्रल दिल्ली मे...